
स्कूल बस चालक की रफ़ ड्राइविंग से क्षेत्रवासी परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक स्कूल बस का चालक वाहन को तेज गति से दौड़ा रहा है। आगे जाकर बस के पहिए भी डगमगा रहे हैं। यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें स्कूल बस का चालक बस को तेज गति से दौड़ा रहा है। आगे जाकर बस दाय बाय होती दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्कूल बस का चालक इसी तरह बस को दौड़ता है जिसकी वजह से हादसे की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूल छात्रों की जान पर भी खतरा बन रहा है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























