
हापुड़ पहुंचे अतुल प्रधान बोले, “सपा नेता का घर चिन्हित कर तोड़ा, मामला विधानसभा में उठेगा”
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव हैदरनगर नंगोला में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के मकान पर हुई बुलडोजर की कार्रवाई के बाद राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान गांव हैदर नगर नंगोला पहुंचे और उन्होंने जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अयूब सिद्दीकी के साथ खड़ी है।
समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने कहा की समाजवादी पार्टी के हापुड़ के जिला उपाध्यक्ष अयूब सिद्दीकी का मकान गांव के बीच स्थित था जिसे चिन्हित कर तोड़ दिया गया। अयूब सिद्दीकी के खिलाफ साजिश रची जा रही है। हाई कोर्ट में मामला होने के बावजूद भी कार्रवाई की गई। ऐसे में यह न्यायालय की अवमानना है। उन्होंने चेतावनी दी कि वह मामला अब हाई कोर्ट के समक्ष उठाएंगे और जिलाधिकारी हापुड़ के कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। यह मामला विधानसभा में भी गूंजेगा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























