
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के आर्य नगर में स्थित अवैध आरा मशीन पर लकडियां काटी जा रही हैं। आखिर सवाल यह खड़ा होता है कि यह लकडियां कहां से लाई जा रही है? मामले की अधिकारियों को जांच करनी चाहिए। कहीं यह सारा माल टैक्स चोरी का तो नहीं? इस पर भी विभाग को संज्ञान लेना चाहिए।
हापुड़ के आर्य नगर में अवैध रूप से एक आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है। आबादी के बीच अवैध रूप से चल रही इस आरा मशीन पर कार्रवाई होनी चाहिए। रात के अंधेरे में यह मशीन काफी तेज आवाज करती है जिसकी वजह से आसपास के लोगों का सोना भी मुश्किल हो जाता है। हापुड़ की गढ़ रोड़ पर स्थित गंगा मंदिर के बाहर खुर्जा पेच में स्थित दुकान पर बैठे दुकानदार द्वारा इस अवैध आरा मशीन का संचालन किया जा रहा है। यहां से ई-रिक्शा, छोटा टेंपो लकडियां लेकर आवाजाही करते हैं जिसकी वजह से हादसे का खतरा मंडरा रहा है। आपको बता दें कि रेजिडेंशियल श्रेणी की संपत्ति पर कमर्शियल कार्य किया जा रहा है। मामले में विभाग को संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























