
सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता की फोटो के साथ ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन
हापुड, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के लिए की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के कुछ लोगों ने भाटी की फोटो के साथ तहसील चौपला पर प्रदर्शन किया और फोटो को आग के हवाले कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन किसान राज व गौ रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के कुछ लोग शुक्रवार को तहसील चौपला पर एकत्रित हुए और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का फोटो लेकर प्रदर्शन किया ,साथ ही सपा नेता के विरुद्ध नारेबाजी की। ब्राह्मण समाज ने राजकुमार भाटी के पोस्टर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधीक्षक हापुड़ के नाम एक तहरीर एसडीएम सदर हापुड़ को दी और सपा नेता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।यदि राजकुमार भाटी पर जल्द से जल्द मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही न की गई तो संगठन व समाज के लोग एकत्रित होकर थाना हापुड़ देहात का घेराव करेंगे और अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।इस अवसर पर हेमंत मिश्रा, सुशील शास्त्री ,एडवोकेट अंकुर शर्मा, आदित्य सनक, कविता शर्मा, विक्की शर्मा, एडवोकेट अमित शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, अरविंद शर्मा कस्तला वाले, प्रशांत शर्मा, आयुष शर्मा, मोनू चौधरी, प्रेम प्रकाश मिश्रा, सुबोध पांडे ,विकास शर्मा , संजय शर्मा बैंक वाले, बब्बू शर्मा, राजू शर्मा, जी आदि उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























