
यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अगस्त में लखनऊ रेलवे स्टेशन पर नहीं ठहरेगी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। अगस्त के महीने में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेगी जिसके चलते यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते अगले महीने पावर ब्लॉक लिया जाएगा जिसके कारण काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन एक महीने तक बदले मार्ग से होगा और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं हो सकेगा।
1 अगस्त 2 सितंबर तक नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन आलमनगर से लखनऊ चारबाग के रास्ते उतरेटिया जंक्शन के स्थान पर आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर के रास्ते होते हुए उतरेटिया जंक्शन पहुंचेगी। इन दिनों लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं हो सकेगा। ट्रेन को आलमनगर तथा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























