हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पास के गांव श्यामपुर ददायरा में रेलवे लाइन के पास एक युवक चलती ट्रेन से अचानक नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस को अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस के कर्मियों ने नाले से गुजर कर रेलवे ट्रैक के नीचे गिरे युवक को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेल यात्री संजीव निवासी झांसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था। जैसे ही ट्रेन हापुड़ के श्यामपुर ददयारा गांव के पास पहुंची तो यात्री ने दरवाजा खोल दिया जिसके बाद वह ट्रेन से निकलकर रेलवे ट्रैक से होते हुए नाले के पास गिर गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने देख लिया और 108 को कॉल किया। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस तथा पुलिस मौके पर पहुंची घायल को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
























