आलू भंडारण में दिक्कत पर काल करें मोबाइल-8707008719 पर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में आलू की रिकार्ड तोड़ पैदावार होने से आलू के भाव दिन पर दिन टूट रहे हैं जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। हापुड़ में आलू थोक में 5-6 रुपए प्रति किलो तथा फुटकर में 10 रुपए प्रति किलो बिक रह है।
आलू के भावों में निरंतर मंदी पर प्रदेश सरकार ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि आलू भंडारण को प्रमुखता दी गई है और प्रदेश भर में कोल्ड स्टोरों पर एक-एक सरकारी कर्मचारी तैनात किया गया है, जो आलू भंडारण में किसानों की मदद करेगा। यदि किसान को आलू भंडारण में परेशानी आ रही है तो वह मोबाइल नम्बर-8707008719 पर सूचित करें।
वर्ष 2022-2023 के लिए शीतगृह में आलू भंडारण हेतु नियत किराया सामान्य आलू का 230 रुपए एवं शुगर फ्री का 260 रुपए प्रति कुंतल है।
जनपद हापुड़ के 15 शीत गृहों में आलू भंडारण हो रहा है और शीतगृहों के बाहर आलू से लदे वाहनों की लाइनें लगी है और किसान बारी का इंतजार कर रहा है। वायदा कारोबारियों ने रीजनल एक्सचेंजों के माध्यम से आलू का वायदा कारोबार खोलने की मांग की है ताकि किसान अपना आलू एक्सचेंज के प्लेट फार्म से बेच सके।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225

























