मोटर, स्टार्टर चोर गिरोह की सक्रियता से किसानों की नींद उड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव भदस्याना के जंगल में मोटर, स्टार्टर चोर गिरोह की सक्रियता ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बदमाश मौका लगते ही नलकूपों से मोटर, स्टार्टर आदि सामान चोरी कर ले उड़ते है।
बात शुक्रवा की है, जब गांव भदस्याना के किसान प्रमोद, महेश, दिनेश, ऋषि तोमर आदि अपने खेतों पर गए तो नलकूप पर मोटर, स्टार्टर व केबिल आदि सामान गायब देख कर दंग रह गए। किसानों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले गत सप्ताह भी 5 किसानों के खेतों के नलकूप से मोटर, स्टार्टर आदि चोरी जा चुके है। उन्होने ग्रामीण इलाकों में पुलिस गश्त की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























