वाल्मीकि समाज का हित भाजपा में ही
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के विद्युत राज्यमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर ने शनिवार को हापुड़ में कहा कि भाजपा सदैव वाल्मीकि समाज के साथ रही है और वाल्मीकि समाज भारतीय जनता पार्टी का अंग है। भाजपा ने वाल्मीकि समाज के हित में अनेक योजनाएं बनाई है और उन्हें जिम्मेदार ओहदे देकर पूर्ण सम्मान दिया है। वाल्मीकि समाज का हित भाजपा में ही निहित है। उन्होंने आह्वान किया कि वाल्मीकि समाज एक जुटता के साथ भाजपा के मंच पर खड़ा हो।
प्रदेश विद्युत राज्य मंत्री डा.सोमेंद्र तोमर हापुड़ में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता कर्मवीर वीरोत्तम लल्ला बाबू द्रविड़ ने की। सम्मेलन का शुभारंभ विद्युत राज्य मंत्री डा. सोमेंद्र तोमर व धर्मगुरु डा.देव सिंह अद्वैती ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
सम्मेलन के आयोजक दीपक चंद्रा ने मुख्य अतिथि डा.सोमेंद्र तोमर को पगड़ी पहना कर व हनुमान गदा भेंट करके किया। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने पटका व स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, राजेंद्र गुर्जर, डा.रमेश अरोरा, मनोज तोमर, गौरव रुड़कीवाल, अशोक बबली आदि उपस्थित थे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























