
सवारियों से भरी रोडवेज बस डिवाइडर से टकराई, एक दर्जन से अधिक घायल
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में रोडवेज बस की डिवाइडर से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला सोमवार की सुबह का बताया जा रहा है जब सवारियों से भरी एक रोडवेज बस जैसे ही हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर में पहुंची तो चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान बस चालक घायल हो गया। कुल मिलाकर एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से कब्जे में लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























