
दो ट्रकों की भिड़ंत में 18 टायरा ट्रक का चालक घायल
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में मंसूरपुर कट के पास हाईवे पर दो ट्रैकों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। क्षतिग्रस्त ट्रक को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाए गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था को पुलिस पुलिस ने सुचारु कराया।
मामला सोमवार का है जब 42 वर्षीय ट्रक चालक रामजीलाल पुत्र जगदीश निवासी महलगी, जयपुर जैसे ही मंसूरपुर कट के पास पहुंचा तो अचानक अन्य ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान 18 टायरा ट्रक का चालक रामजी लाल घायल हो गया जिसे पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लिया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52
























