हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ नगर पालिका परिषद में पार्किंग ठेकेदार ने करीब एक साल से पार्किंग का जीएसटी शुल्क जमा नहीं किया है। गढ़ के सभासदों ने इस संबंध में विशेष जांच कराने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका ने संज्ञान लेकर लेखाकार और लिपिक को कार्य से विरत कर दिया। मंगलवार को पार्किंग ठेकेदार द्वारा करीब एक साल से जीएसटी जमा ना करने का मामला सामने आया है जिससे पालिका के अधिकारियों की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सितंबर के महीने में छह महीने के लिए 40 लाख में टेंडर छोड़ा गया था लेकिन उसने निर्धारित 18% जीएसटी जमा नहीं किया जिससे सात लाख 20 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। वहीं राजस्व को चूना लगाने वाले ठेकेदार का टेंडर नगर पालिका ने आगे बढ़ा दिया है। ऐसे में ठेकेदार का 4% स्टांप शुल्क भी बच गया है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























