👁 0 views Views
गणतंत्र दिवस पर परेड का किया स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों द्वारा परेड निकाली गई जो कि हापुड़ की रेलवे रोड समेत नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद “सृजन” शाखा परिवार, हापुड एवं भारत विकास परिषद युवा शक्ति, हापुड के सयुक्त सदस्यों द्वारा परेड पर “पुष्प वर्षा” करके छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में प्रान्तीय चेयरमैन (अर्पण सेवा) मोहित अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष- अजय बंसल, शाखा सचिव- सचिन कुमार अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष- सचिन गोयल, कपिल बंसल, सचिन बंसल, पंकज कंसल,अंकुर सिंघल, गोविंद अग्रवाल,प्रदीप गर्ग, प्रशांत बंसल,कपिल गर्ग, सुमित जिन्दल, दीपक गर्ग सहित काफी संख्या में महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे।





















