हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस के अवसर पर 30 पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य करने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य सम्मानित किया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह, थाना हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे, थाना धौलाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह, थाना कपूरपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रकाश सिंह, थाना सिंभावली प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मनु सक्सेना, थाना बहादुरगढ़ अध्यक्ष हरि कुमार, थाना पिलखुवा निरीक्षक अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक पीआरओ निरीक्षक रघुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पीआरओ दरोगा सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक निरीक्षक गोपनीय अजय कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक कैलाश चंद, शिकायत प्रकोष्ठ के निरीक्षक सुरेश चंद बेलवाल, रिट सेल निरीक्षक शिवकुमार, एचटीयू निरीक्षक घनेंद्र सिंह, चुनाव सेल प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, अपराध शाखा निरीक्षक बृजेश कुमार, अपराध शाखा निरीक्षक अवधेश कुमार माहौर, मीडिया सेल प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, कंट्रोल रूम हापुड़ में तैनात रेडियो निरीक्षक सुंदर पाल, थाना हापुड़ नगर की स्वाट टीम में तैनात दरोगा धर्मेंद्र सिंह, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विनीत कुमार, सर्विलेंस सेल प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, यातायात उपनिरीक्षक ओंकार सिंह, आकिंक पुलिस कार्यालय दरोगा ओमवीर सिंह पुंडीर, प्रधान लिपिक दरोगा अरविंद सैनी, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक लाल बहादुर तथा सीसीटीएनएस पुलिस कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर मोहसीन सैफी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






















