गणतंत्र दिवस पर पथ संचलन का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिशु एवं बाल कल्याण समिति और शिक्षा भारती हापुड़ द्वारा संचालित श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्य़ा मंदिर, सरस्वती बाल मंदिर, संस्कार केंद्र, सरस्वती शिशु मंदिर एवं श्री माधव कालेज आफ एजुकेशन एंड टेक्नोलाजी हापुड़ के करीब चार हजार छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने 74वें गणतंत्र दिवस पर नगर के प्रमुख मार्गों से पथ संचलन कर पूरे हापुड़ शहर को देशभक्ति के रंग में डूबा दिया।
हापुड़ के रेलवे रोड पर शिवपुरी के निकट विशेष सलामी मंच बनाया। पथ संचलन में शामिल छात्र-छात्राएं बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं का संदेश, भारतीय सेना के तीनों अंगों को शौर्य गाथा, शूटिंग, मार्शल, जूडो कराटे का प्रदर्शन करते हुए घोष के साथ आगे बढ़ रहे थे। विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री शिवकुमार व शिक्षा भारती हापुड़ के सचिव हरीश मित्तल ने सलामी ली।
पथ संचलन में लहरा रहे भगवा ध्वज धार्मिक सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन कर रहे थे। पथ संचलन जिस भी मार्ग से गुजरा लोगों ने पुष्प वर्षा कर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225






















