👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु नगर के विभिन्न मौहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है तथा सैनेटाजेशन का कार्य चालू है।
सामाजिक कार्यकर्ता मुरली पंडित के आह्वान पर शनिवार को परिषद की टीम पुरानी पन्नापुरी पहुंची और गली-गली को सैनेटाज किया गया। पन्नापुरी क्षेत्र में कई कोरोना मरीज मिल चुके हैं जिस कारण लोग सफाई, सैनेटाइज, मास्क व सोशल डिस्टेंनिंग का पालन कर रहे है।
सामाजिक कार्यकर्ता मुरली पंडित ने बताया कि कोविड-19 वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु क्षेत्र में जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जा रहा है।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320























