
झील के किनारे रखे पटेरों में आग लगने से हड़कंप, दमकल विभाग ने पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित ग्राम शाहपुर चौधरी एवं ग्राम अब्दुल्लापुर के बीच में कोथला झील में खड़े पटेरे में गुरुवार को भयंकर आग लग गई जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं पास स्थित मै0 बी0एफ0सी0 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शाहपुर चौधरी में गन्ने की पत्ती से बने रोल में आग लगने का भी भय था। ऐसे में दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोटर फायर इंजन से कुछ समय के लिए पंपिंग भी करनी पड़ी। फिलहाल आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।
बताया जा रहा है कि झील के पास कुछ फसल अवशेष में पटेरे खड़े थे। इन पटेरे का उपयोग चटाई बनाने के कार्य में किया जाता है। गुरुवार को अज्ञात कारणों से इनमे आग लग गई जिससे हड़कंप मच गया। काला धुआं दूर से देखा जा सकता था जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























