
दो पक्षों में हुए विवाद में 12 लोग घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में बच्चों के बीच ₹300 के लेनदेन को लेकर शुरू हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घायलों में से एक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में ₹300 के लेनदेन को लेकर बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और इस दौरान जमकर मारपीट हुई। कई लोगों का तो सिर फट गया। कुल मिलाकर 12 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
रेडीमेड कलेक्शन खरीदने के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926
























