
👁 37 views Views
आरा मशीन में ब्लैक कोबरा निकलने से मचा हड़कंप, किया रेस्क्यू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की जरोठी रोड पर स्थित आरा मशीन में ब्लैक कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद ब्लैक कोबरा को पकड़ा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला मंगलवार का है जब आरा मशीन के अंदर अचानक ब्लैक कोबरा घुस आया जिससे फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वन विभाग में तैनात कर्मचारी भरत मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आखिर ब्लैक कोबरा को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179
























