हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ददायरा में शनिवार को एक विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सास ली। आपको बता दें कि मामला शनिवार का है जब गांव ददायरा में बबलू के खेतों में अचानक अजगर निकल आया जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया। साथ ही वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पत्र वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को खेतों से पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






















