हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) :हापुड़ में बुधवार को विभिन्न क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से किसान को जबरदस्त झटका लगा है। बिन मौसम हुई बारिश से किसानों को आर्थिक रूप से चोट पहुंची है जिससे किसान बेहद परेशान है। अब किसान सरकार से आस लगाए बैठा है। दरअसल हापुड़ में जबरदस्त बारिश से धान की फसल खराब हो गई। इससे किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गांव जोगीपुरा के किसान इरफान और फराकत अली ने बताया कि कई किसानों की फसल बारिश से प्रभावित हुई है जिससे उन्हें जोरदार झटका लगा है।
किसी किसान को अपनी बेटी की शादी करनी थी तो किसी को अपने बेटे की फीस चुकानी थी। किसी का घर खर्च चलना था लेकिन बारिश से खेतों में रखी कटी हुई धान की फसल बर्बाद हो गई जिससे किसान चिंतित है।
ऑपरेशन तलाश के तहत एक वारंटी को पुलिस ने दबोचा
🔊 Listen to this ऑपरेशन तलाश के तहत एक वारंटी को पुलिस ने दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वारंटी को…
Read more


























