हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हिंदी दिवस पर एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधान डाकपाल हापुड़ अरुण मोहन शंखधर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, कविता पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अरुण मोहन शंखधर ने कहा कि हिंदी भाषा राष्ट्र की आत्मा से जुड़ी भाषा है। हिंदी भाषा का किसी भाषा से बैर नहीं है। हिंदी भाषा विश्व भाषा बनने के पूर्ण योग्य है किंतु भारत मे इसे न्यायोचित अधिकार प्राप्त नहीं हो पाया है। हमें अपनी राष्ट्र भाषा के विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना चाहिए। विद्यालय प्रबंधक आनंद प्रकाश आर्य ने कहा कि हिंदी के प्रयोग में हमें किसी प्रकार का अपमान महसूस नहीं करना चाहिए, क्योंकि हिंदी भाषा हमारे भारत राष्ट्र प्राण तत्व से जुड़ी हुई है। हिंदी का निरंतर प्रयोग करते हुए हम इसे विश्व भाषा का स्थान दिला सकते है।
मंच संचालन विद्यालय के प्रवक्ता सत्यवीर सिंह गहलौत ने किया। विद्यालय के प्राधानाचार्य विजय कुमार गर्ग न कहा कि हिंदी भाषा का शब्दकोष पर्याप्त समृद्ध है, चाहे तकनीकी हो या व्यवहार की भाषा या साहित्य की भाषा, सभी पक्षों को व्यक्त करने में समर्थ है। हिंदी का निरंतर प्रयोग हमारी राष्ट्रभक्ति को सिद्ध करता है। डा. धर्मेंद्र मिश्र, नीलिमा वर्मा, शशि यादव, रमेश यादव, डा. सीमा निगम, विधि आदि का सहयोग रहा।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033























