जेएमएस में वर्ल्ड कैंसर-डे पर कार्यक्रम का आयोजन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): स्थानीय जेएमएस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस हापुड़ के तत्वावधान में वर्ल्ड कैंसर-डे कार्यक्रम का उद्धघाटन मंगलवार को जेएमएस ग्रुप के मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सचिव डॉ रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम, जेएमएस इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ धीरज कुमार, फार्मेसी कॉलेज के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनञ्जय तोमर आदि ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुए किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जेएमएस ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के महानिदेशक प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम ने बताया कि सभी प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओ ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किया। प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर धनंजय तोमर ने अपने व्याख्यान में वर्ल्ड कैंसर डे सेलिब्रेट करने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओ को विषय वस्तु “यूनाइटेड ऑफ यूनिक” पर गहनता से जानकारी दी।

छात्रा अनुष्का शर्मा और छात्र कैफ ने कार्यक्रम में एंकरिंग करके एक अहम भूमिका निभायी। बी.फार्मा की छात्रा कशिश वर्मा ,सोफिया सैफी, रिया राजपूत व छात्र शिवांक कुमार एवं डी.फार्मा की छात्रा मदीहा ने अपने भाषण में कैंसर से जुडी बीमारिया और उससे बचने के उपाय के बारे में बताया।
छात्र अमान ने वर्ष 1999 में वर्ल्ड कैंसर डे की वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन के साथ मिलकर शुरुआत के बारे में तथा हर वर्ष वर्ल्ड में 9 मिलियन म्रत्यु कैंसर से जुडी बीमारियों के कारण होती है। कॉलेज परिसर के फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने प्रेजेंटेशन के द्वारा सभी छात्र छात्राओ को तथा उपस्तिथ गणमान्य व्यक्तियो को नई नई जानकारी दी।
इसके साथ ही कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र “वंश सिरोही” ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलक्ष में एडमिशन हेड रीता सिंह तथा एम•बी•ए• हेड पारुल चौहान ने वंश सिरोही को पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संस्थान के मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर ने छात्र छात्राओ द्वारा निर्मित वर्ल्ड कैंसर डे से सम्बंधित पोस्टर व मॉडल के प्रस्तुतीकरण पर बधाई देते हुए उनको प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में बीफार्म व डीफार्म के छात्र छात्राये, प्राध्यापकगण, प्राचार्य व निदेशक उपस्तिथ रहे।
कार्यक्रम के अंत मे फार्मेसी हैड धनंजय तोमर ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे संस्थान के सभी प्रध्यापको एवं स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।

एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!