👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय ईंट व टाईल निर्माता महासंघ द्वारा मंगलवार को दिल्ली जंतर मंतर पर धरना दिया गया जिसमें एक अप्रैल 2022 से जी॰एस॰टी॰ के स्लैब की बढ़ौतरी का विरोध किया गया जिसमें भट्टे वाले मौजूद रहे और पूर्ण विरोध दर्ज कराया। जनपद हापुड़ ईंट निर्माता समिति द्वारा भी मौजूदगी दर्ज करवायी व उत्तरप्रदेश के संरक्षक/जनपद के ज़िलाध्यक्ष विजय कुमार गोयल व ज़िलामहामंत्री प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हापुड़/गढ़/धौलना के 100 से अधिक भट्टे वालों ने दिल्ली पहुँचकर धरना दिया। मुख्य रूप से चौ ऊधम सिंह, अभिषेक गोयल, संदेश, सुधीर कुमार गोयल, मास्टर रोज़र, मनीष गोयल ,अनीश प्रधान,महबूब अली, आन्वॉर अहमद आदि सभी भट्टा व्यवसायी मौजूद रहे।

























