👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तहसील गढ़मुक्तेश्वर में किसान नेताओं ने हरदोई में किसानों के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमों का विरोध किया और एक ज्ञापन एसडीएम गढ़ को सौंपा और मामले में कार्रवाई की मांग की। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कार्यकर्ताओं ने कई मांगों को लेकर बुधवार दोपहर हरदोई विकास भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगाया था। जानकारी मिलते ही सीओ सिटी हरदोई मौके पर पहुंचे और संगठन के जिलाध्यक्ष को फटकार लगाई। इसके साथ ही हरदोई में 60 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। इनमें से आठ को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की गई और पांच को जेल भेजा गया है। गुरुवार को पुलिस के इस कदम के खिलाफ किसान नेताओं ने आवाज उठाई।
ट्यूशन के लिए संपर्क करें: 9997188884






















