देवनंदिनी से रामलीला ग्राउंड तक चलेंगी सिर्फ रजिस्टर्ड मयूरियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में ई-रिक्शाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि हापुड़ शहर में लगभग डेढ़ हजार ई-रिक्षाएं पंजीकृत है लेकिन इसके बावजूद नियम विरुद्ध सड़कों पर करीब छह हजार से अधिक ई-रिक्षाएं दौड़ रही हैं। हापुड़ के यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने गुरुवार को ई-रिक्शा चालकों के साथ एक बैठक की और निर्देश दिए कि नियम के अनुसार ही मयूरियों का संचालन किया जाए। यातायात नियमों को ध्यान में रखकर चालक सड़क पर मयूरी चलाएं। हापुड़ की देवनंदिनी फ्लाईओवर से लेकर रामलीला ग्राउंड तक पंजीकृत मयूरी चलाई जाए। ऐसा न करने पर चालान की कार्रवाई की जाएगी। यदि सवारी मयूरी में नहीं हुई तो वह मयूरी को सीज कर देंगे।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर अमित सिंह ने मयूरी चालकों से कहा कि बिना पंजीकरण के ही हापुड़ की सड़कों पर मयूरियां दौड़ रही हैं। ऐसे में चालक जल्द से जल्द मयूरी का पंजीकरण कराए। इंडिकेटर या हाथ देकर ही वह मयूरी मोड़े और अचानक से सड़क पर ब्रेक ना लगाए।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065

























