
आन लाइन प्रदुषण पत्र हुआ महंगा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश ऑनलाइन मोटर यान प्रदूषण जाँच केन्द्र योजना-2020″ के नियम-6 के उप नियम- (ii) में प्राविधान किया गया है कि ऑनलाइन प्रदूषण प्रमण-पत्र निर्गत किये जाने हेतु प्रतिवर्ष जनवरी माह में 5 प्रतिशत वृद्धि अनुमन्य होगी, जो न्यूनतम रूपये 5/- में पूर्णांकित होगी, के कम में अपर परिवहन आयुक्त (राजस्व) उ०प्र० लखनऊ के पत्र संख्या-217प्रावि० /2025-61 प्रावि०/2024 लखनऊ दिनांक 16 दिसम्बर 2025 द्वारा प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र जारी करने हेतु श्रेणीवार निम्नवत शुल्क का निर्धारण किया गया है, जो दिनांक एक जनवरी-2026 से प्रभावी होगा।
वाहन की श्रेणी
दिनांक 01.01.2026 से प्रभावी न पेट्रोल चलित दो पहिया वाहन-70 रूपये,तिपहिया वाहन (पेट्रोल / एल०पी०जी०/सी०एन०जी०)-90 रूपये,चार-पहिया वाहन (पेट्रोल/ एल०पी०जी०सी०एन०जी०)-90 रूपये डीजल वाहन-120 रूपये।
यह जानकरी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, (प्रशासन) हापुड़ ने एक प्रेस नोट मे दी है।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर























