
वन-वे होने के कारण सड़क पर लगा लम्बा जाम
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर सोमवार को वाहनों का दबाव बढ़ने और वन वे होने के कारण यातायात व्यवस्था धड़ाम हो गई। सड़क पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। इस दौरान ऑटो गड्ढे में फंस गया।
आपको बता दें कि गढ़ रोड पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में वन-वे किया हुआ है जिसकी वजह से नई मंडी से लेकर देवनंदिनी फ्लाईओवर तक भीषण जाम लग गया। जाम में लोग फंस गए। दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को काफी ज्यादा समय लग गया। जाम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा। इस दौरान लोग बिलबिला उठे।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























