फायरिंग के दौरान एक को लगी गोली, 20 के खिलाफ मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव गालंद में दो पक्षों में किसी बात को लेकर पथराव, मारपीट और फायरिंग हुई। इस दौरान एक युवक के हाथ में गोली लगी जबकि मारपीट में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार गांव गालंद निवासी ब्रह्मजीत सिंह के पुत्र अरुण की बारात गौतम बुद्ध नगर के गांव ततारपुर गई हुई थी। सड़क के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर गालंद निवासी विशाल और राहुल नामक युवकों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। देर रात करीब 1:00 बजे गांव गालंद आने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई और फायरिंग भी हुई जिसके कारण केशव हाथ में गोली लगने से घायल वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस दौरान आठ लोग घायल है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























