9 लाख से अधिक की स्टांप ड्यूटी चोरी के मामले में एक पकड़ा










9 लाख से अधिक की स्टांप ड्यूटी चोरी के मामले में एक पकड़ा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा में प्लॉट खरीदने-बेचने के दौरान की गई स्टाम्प ड्यूटी चोरी के मामले में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। नौ लाख से अधिक के बकाएदार को तहसील परिसर से गिरफ्तार करवा कर उसे जेल भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी वह टालमटोल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नायब तहसीलदार दिव्यांशी सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत एआईजी स्टाम्प कार्यालय में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद एडीएम प्रशासन के निर्देश पर विस्तृत जांच कराई गई। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि प्लॉट की खरीद के समय वास्तविक मूल्य छुपा कर स्टैंप ड्यूटी की चोरी की गई थी। जांच में फरियाद निवासी गांव रसूलपुर सिकरोड़ा, वर्तमान निवासी गांव पिपलैड़ा दोषी पाया गया जिसके बाद उसके ऊपर 9,44,750 रुपए की स्टाम्प ड्यूटी बकाया निर्धारित की गई थी। 8 महीनों से संबंधित व्यक्ति को धनराशि जमा करने के लिए नोटिस भी दिए गए। ऐसे में अधिकारियो ने उसे तहसील परिसर से गिरफ्तार करवा कर जेल भिजवा दिया।

हेल्थ इंश्योरेंस, वाहनों के इंश्योरेंस व टर्म इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!