गढ़ और बृजघाट की डेढ़ लाख आबादी को जल्द मिलेगी बिजली से राहत, बने रहे दो नए फीडर










गढ़ और बृजघाट की डेढ़ लाख आबादी को जल्द मिलेगी बिजली से राहत, बने रहे दो नए फीडर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऊर्जा निगम करीब तीन करोड़ रुपए की लागत से दो नए फीडरों का निर्माण करा रहा है। जिससे नगर और तीर्थ नगरी बृजघाट की लगभग डेढ़ लाख आबादी को राहत मिलने जा रही है। इनमें से एक फीडर चौपला फीडर टू के नाम से तैयार किया जा रहा है। जिसपर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। यह फीडर गढ़ के मेरठ रोड और चौपला क्षेत्र का लोड बटेगा। जिससे बार-बार ट्रिपिंग और ओवर लोडिंग की समस्या खत्म होगी। इसके साथ ही दूसरी फीडर टाऊन फीडर टू के नाम से तैयार किया जा रहा है। यह फीडर दो करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। जो किसी भी फीडर में खराबी आने पर बैकअप सप्लाई के रुप में काम करेंगा। अगले तीन महीनों में इसका लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। हर महीने लाखों श्रद्धालु बृजघाट पहुंचते है और गढ़ में अपनी वंशावली दर्ज कराते है इसके बावजूद बिजली की अनियमितता यहां की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी। अब यह परियोजना समापत होने जा रही है। इस समय स्थानीय विद्युत स्टेशन की 525 एमपीयर क्षमता है जबकि इस पर गर्मियों पर 590 एमपीयर तक लोड पहुंच जाता है। जिससे बार-बार फाल्ट और सप्लाई बाधित होती रहती है। नए फीडरो से यह लोड प्रभावी ढंग से वितरित होगा। जिससे ट्रीपिंग और कटौती से मुक्ति मिलेगी।

एक फोन पर घर को बनाएं मॉडर्न व किचन को बनाएं मॉड्यूलर: 9643307961








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!