
👁 2 views Views
ग्राम रजापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने गांव रजापुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने ग्राम रजापुर झाल के पुल के पास से राहुल पुत्र अंशुल निवासी ग्राम सेहल थाना बहादुरगढ़ हापुड़ को दबोचा है।
ज्ञात हो कि सिंभावली क्षेत्र के गांव रजापुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























