
पिलखुवा के छिजारसी टोल पर पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिए हैं कि पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। लापरवाही ना बरते और प्रदर्शन के लिए जा रहे प्रदर्शनकारियों को तत्काल रोका जाए।
पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर गुरुवार को तैनात पुलिस कर्मियों ने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मी लेन में खड़े होकर सतर्क रहें और लापरवाही ना बरते हैं। चेकिंग के पश्चात ही गाड़ियों को निकलने दिया जाए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























