
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित देवनंदिनी फ्लाईओवर के नीचे संचालित ठेके के खिलाफ एक बार फिर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने कहा कि यहां शराब पीकर लोग महिलाओं व छात्राओं के साथ अभद्रता करते हैं। माहौल लगातार खराब होता जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। इससे दो दिन पहले भी महिलाओं ने ठेके पर हंगामा किया था।
आपको बता दें कि मामला गुरुवार का है जब देवनंदिनी अस्पताल के पास स्थित शराब के ठेकों के खिलाफ महिलाओं ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया और कहा कि यहां पर लोग खुलेआम शराब पीते हैं और छात्राओं व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं। घर के लोग भी अब शराब का सेवन करने लगे हैं जो घर का खर्चा भी नहीं देते। शराब के ठेके को बंद कराने की मांग को लेकर महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























