
एक बार फिर उबारपुर मार्ग पर भरा पानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के उबारपुर मार्ग पर एक बार फिर जल भराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक महीने पहले भी यही हालात बने थे। क्षेत्र वासियों ने बताया कि समय-समय पर पड़ाव स्टैंड से उबारपुर के लिए जाने वाले रास्ते पर जल भराव की स्थिति बन जाती है। बम्बे पर पानी भर जाता है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बम्बे पर अतिक्रमण किया हुआ है जिसकी वजह से यह तस्वीर बनी है लेकिन अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
मेरठ स्वीट्स लेकर आए हैं गुजिया समोसा, लौंग लता गुजिया, केसर गुजिया: 9897693627, 9760414343






























