श्रावण माह के पहले सोमवार को शिवभक्तों का उमड़ा सैलाब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन माह के प्रथम सोमवार को भगवान भोले का जलाभिषेक करने हेतु शिवभक्तों का सैलाब शिवालयों की ओर उमड़ पड़ा, जहां महिला व पुरुषों ने भगवान भोले का दूध मिश्रित जल से अभिषेक किया।
हापुड़ के गांव सबली के प्राचीन शिवमंदिर, गांव छपकौली के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर, दत्तियाना के भूतों वाले शिवमंदिर, आजमपुर दहपा के शिव मंदिर, पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव तथा गांव कल्याणपुर के कल्याणेश्वर महादेव मंदिर सभी जनपद के शिवालयों में सोमवार को शिवभक्तों ने भोर होते ही पूजन सामग्री के साथ पहुंचना शुरु कर दिया और भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
मान्यता है कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
पुलिस व्यवस्थाः
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह रविवार की रात को जनपद के थाना नगर, बाबूगढ़ व पिलखुवा के अंतर्गत स्थापित शिवालयों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मंदिर प्रबंध समितियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए और कहा कि मंदिर परिसर में शिवभक्तों के प्रवेश व निकासी हेतु ऐसी व्यवस्था करें कि श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र न होने पाए। सोमवार को जनपद के शिवालयों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था नजर आई।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























