हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में Dr Lal PathLabs अतरपुरा चौपला द्वारा पांच दिवसीय एक फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. यह कैम्प दो अगस्त २०२२ तक चलेगा।
लैब संचालक सचिन गुप्ता ने बताया कि शुगर, हीमोग्लोबिन, कैल्सट्रॉल , यूरिक एसिड और कैल्शियम की निशुल्क जांच की गई. इसके लिए मात्र 10 रुपए रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में लिया गया।
शुक्रवार को 150 लोगों ने अपने स्वास्थ की जांच कराई। 29 जुलाई से 2 अगस्त तक यह मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया जाएगा जहां लोग अपने स्वास्थ्य की जांच करा सकेंगे.
हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नगर पालिका परिषद के सामने Dr Lal Path Labs में आयोजित होने वाले इस मेगा हेल्थ कैंप में फ्री जांच के साथ-साथ कुछ टेस्ट डिस्काउंट के साथ किए जाएंगे.
कैम्प में जतिन गुप्ता, विशाल सैनी, मयंक त्यागी, सूरज कुमार, राहुल कुमार, सन्नी, अनुज आदि का सहयोग रहा।
























