
श्री गुरू रामदास पातशाह जी के प्रकाश पर्व पर आसपा के चन्द्र शेखर आजाद ने लिया गुरू का आशीर्वाद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला पर यू पी सिख मिशन हापुड़ में सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास पातशाह जी का प्रकाश गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहब जी की समाप्ति के बाद हजूरी रागी जत्था भाई ब्रह्म सिंह जी भाई कामिंदर सिंह जी भाई इंद्रजीत सिंह जी ने गुरबाणी का मधुर कीर्तन करके संगत को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद पंजाब से आये ढाडी जत्थे भाई गुरु सेवक जीत सिंह जी ने काव्य रूप में गुरु साहब जी की जीवन पर कविताएं सुना कर के कृतार्थ किया। नानकसर कलेरा पंजाब वाले बाबा जी बाबा गुरमेल सिंह जी ने गुरबाणी का रसमयी कीर्तन किया । गुरु रामदास सेवक जत्था हापुड़ एवं समूह सिख संगत हापुड की तरफ से उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ के प्रभारी सरदार ब्रजपाल सिंह ने गुरुद्वारा साहिब मे नतमस्तक हुए असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर आजाद एवम् बहसूमा रियासत के कुंवर देविंदर सिंह और हापुड़ से सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह श्रेयसी एवम एडीसनल एस पी श्री महेश कुमार
को गुरु घर की बख्शीश शिरोपाओ और श्री दरबार साहिब अमृतसर के मॉडल देकर के सम्मानित किया हैड ग्रन्थि ज्ञानी प्रभदयाल सिंह जी ने शरबत के भले की अरदास की उपरंत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया हजारो की संखया मे संगत गुरूद्वारा साहिब में नतमस्तक हुई।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492




























