
रेत के अवैध खनन पर विधायक ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को हड़काया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ब्रजघाट और रामसर साइट पर हो रहे रेत खनन को लेकर विधायक gdh हरेंद्र तेवतिया ने नाराजगी जताई है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह किसी को हड़काते हुए दिख रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर की कार्यशाली पर भी कई सवाल खड़े किए हैं।
आपको बता दें कि रेत के खनन मानकों के विपरीत हुआ है जहां गहरा गड्ढा होने के कारण अब क्षेत्र वासियों पर संकट मंडरा रहा है जिसे विधायक ने गंभीरता से लेते हुए मामले में अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा है और उनसे नियम अनुसार प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा है।
वाहन का बीमा कराने पर पाएं 5% कैशबैक: 9720669699 || #Insurance #Car #Bike #Bus #Truck




























