ज्येष्ठ दशहरा पर बृजघाट के अतिथि गृह, धर्मशाला फुल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तीर्थनगरी बृजघाट के गंगा तट पर ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह खास खबर है। बृजघाट के होटल, अतिथि गृह, आश्रम तथा धर्मशालाएं 15 जून से 17 जून तक के लिए फुल बुक हो चुके है। यदि आपकी बुकिंग नहीं है तो आपको बृजघाट पर ठहरने के लिए स्थान मिलना मुश्किल होगा। हो सकता है कि रात्रि विश्राम खुले आसमान के नीचे इधर-उधर व्यतीत करना पड़ा।
ज्येष्ठ गंग दशहरा पर्व 15 जून से 17 जून तक मनाया जाएगा और मुख्य स्नान पर्व 16 जून का है। वैस्टर्न यूपी, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा आदि स्थानों से करीब 5 लाख तीर्थ यात्रियों के गंगा स्नान हेतु बृजघाट पहुंचने की आशा है। बृजघाट पर आनलाइन बुकिंग से धर्मशाला, अतिथि गृह, मंदिर व आश्रम फुल हो चुके है। बताते है कि अनेक श्रद्धालुओं ने ठहरने के लिए गंगा पार गजरौला व अमरा की ओर रुख किया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























