
एआरटीओ कार्यालय के निर्माण के लिए पुरानी टेंडर प्रक्रिया निरस्त, फिर से निकला टेंडर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एआरटीओ कार्यालय के निर्माण के लिए एक बार फिर से टेंडर निकाला गया है। तीन माह बाद भी टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है जिसके चलते फिर से टेंडर निकाला गया है। इससे पहले अगस्त के महीने में कार्यालय के निर्माण के लिए टेंडर निकला था लेकिन तीन निविदा तकनीकी स्तर पर खरी नहीं उतरी जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।
फिलहाल अगस्त में निकाली गई टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है, नया टेंडर निकाला गया है। अब पांच दिसंबर तक पुनः टेंडर डाले जाएंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।

आपको बता दें कि कार्यालय भवन का निर्माण कार्य 740.31 लाख रुपए से होगा। 5 दिसंबर की शाम 4:00 तक ही निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। 5 दिसंबर को पूर्वाह्न 4:30 बजे सीएनडीएस यूनिट 31 उत्तर प्रदेश जल निगम गाजियाबाद में निविदा खोली जाएगी।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065























