हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरीदियों की फरियाद सुनी गई। हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर तहसीलों में आने वाले फरियादियों की फरियाद को सुना गया और गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए गए। हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने पुरानी कलेक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी जहां नाला निर्माण आदि की समस्याओं को लेकर लोग पुरानी कलेक्ट पहुंचे। अधिकारियों ने शीघ्र से शीघ्र समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम सुनीता सिंह, क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं धौलाना में एसडीएम संतोष कुमार उपाध्याय ने तहसीलदार प्रवीण कुमार, बीडीओ अभिमन्यु सेठ के साथ लोगों की समस्याएं सुनी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने तहसील हापुड़ में जनसुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए।
हापुड़ तहसील सभागर में जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उप जिलाधिकारी सदर एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं की सुनवाई करके निस्तारण की कार्यवाही को अंजाम दिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मुआयना करने के पश्चात गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुँचाने हेतु अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये। समाधान दिवस में प्राप्त 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत दी गई।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने आई0जी0आर0एस0, तहसील दिवस तथा अन्य किसी माध्यम प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण ससमय एवं गुणवत्तपूर्ण ढंग से करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाधान दिवस के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय करने के निर्देश दिए, अन्यथा की दशा में विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही न बरतने के लिये अधिकारियों को आगाह किया और कहा कि लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने शासन की अपेक्षा के अनुसार जिले में जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये संवेदनशील रवैया अपनाकर पीड़ित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की। जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी प्रार्थनापत्रों को अधिकारियों को संदर्भित कर गुणवत्ता सहित ससमय निस्तारण करके पीड़ित लोगों को राहत पहुॅचाने हेतु कडे़ निर्देश दिये।
इस अवसर पर सी0ओ0 सिटी, जिला कृषि अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार हापुड़, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
ये भी पढ़ेः एके चौधरी, हापुड़ ट्रेनिंग व रम्भा ट्रेनिंग ड्राइविंग स्कूल की मान्यता समाप्त
https://ehapurnews.com/recognition-of-ak-choudhary-hapur-training-and-rambha-training-driving-school-terminated/
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें सुपर प्रोडेक्टस: 6396676540
























