
निर्माण कार्यों में अफसर खाते हैं 25 प्रतिशत कमीशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के लोक निर्माण विभाग में ठेकेदारों से भुगतान के बदले 25 प्रतिशत कमीशन व बेगार ली जाती है। यह भेद खुला है लोग निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार की गिरफ्तारी के बाद, जिसे मेरठ की रोटरी करप्शन टीम ने 50 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। रिश्वत के पैसे एई संजय कुमार भी साझीदार है।
लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार संदीप कुमार ने साढ़े चार लाख रूपए का काम किया जिसमें से एई व जैई ने तीन लाख 36 हजार रुपए का भुगतान कर दिया और एक लाख 14 हजार रूपए के भुगतान के लिए एई व जेई तब तैयार हुए जब ठेकेदार संदीप कुमार ने एक लाख 8 सौ रुपए देने के लिए हां कर दी जिस की पहली 50 हजार रूपए लेते वक्त एंटी करप्शन टीम ने जेई को दबोच लिया और एई संजय कुमार गाड़ी से कूद कर फरार हो गए।
नागरिकों भ्रष्ट व रिश्वतखोर इंजीनियरों के अधीनस्थ हुए निर्माण कार्यो की गुणवत्ता व सम्पति की जांच की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























