
गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सैनिक संस्था के कार्यक्रम में हापुड़ से भी पहुंचे पदाधिकारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय सैनिक संस्था का एक कार्यक्रम गाज़ियाबाद में आयोजित हुआ जिसमे हापुड़ से कार्यकर्ता पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए। गाज़ियाबाद के शहीद स्मारक पार्क में आयोजित कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान की धारा 51 ऐ में दिए गए कर्तव्यो पर महाचिन्तन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा० सोमेन्द्र तोमर ने राष्ट्रिय सैनिक संस्था द्वारा कारगिल विजय दिवस पर नागरिक कर्तव्यो पर आयोजित कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा हमारे देश में ना टेलेंट की कमी है, ना बुद्धिमता की कमी है, ना संसाधनो की कमी है, ना नेताओं की कमी है और ना ही कार्यकर्ताओं की कमी है। कमी है तो एटिकेटस की या यूँ कहिये की सामाजिक चरित्र की।
हम अपना ख्याल रखते समय दूसरो का ख्याल रखना भूल जाते है। उन्होंने कारगिल बलिदानी के परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि बलिदानी किसी विशेष समुदाय का नहीं होता वो तो पूरे देश का होता है। इसलिए उसे शहीद कहना उचित नहीं है क्योंकि ये शब्द किसी एक समुदाय का है। हम उसे बलिदानी कहते है।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था की हापुड़ टीम , देहरादून टीम, आकाशनगर टीम, बुलंदशहर टीम, हरिद्वार टीम व गाजियाबाद टीम के सदस्यों ने संकल्प लिया कि एक एक सदस्य कम से कम 100 नागरिकों को नागरिक कर्तव्यों के बारे में ना केवल जानकारी देगा बल्कि धरातल पर उतरवाने के लिए संघर्ष भी करेगा ।
इस अवसर पर कारगिल की 27 वीं वर्ष गाँठ पर 27 पौधे रोपित किये गए , शहीद स्तम्भ पर श्रधांजलि दी गई। 5 कारगिल युद्ध की विधवाओं को सम्मानित किया गया और राष्ट्रिय सैनिक संस्था के 7 सदस्यों को उत्कृष्ट देश भक्ति पदक देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का प्रारम्भ शंख बजाकर श्रीमती अंजू शर्मा ने किया , कार्यक्रम का आयोजन गौरव सेनानी ज्ञान सिंह एवं गाज़ियाबाद टीम ने किया, सैनिक संस्था और शहीद स्मारक पार्क का विवरण प्रोफ़ेसर नीलम पवार ने दिया, प्रशासनिक व्यवस्था एडवोकेट सुनील कुमार ने की , संचालन एडवोकेट अंशु त्यागी ने किया , फोटोग्राफी और वीडियो चंद्रकांत एवं मोनिका गोयल ने बनाये , मंच व्यवस्था राज शर्मा , स्वाति बंसल और गोनिका कश्यप ने की , सुरक्षा व्यवस्था पुष्कर बिष्ट एवं युवा टीम ने संभाली एवं कार्यक्रम में चार चाँद महिला टीम ने लगा दिए। राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड़ से प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के निवर्तमान के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी कार्यकारी जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी,
नगर अध्यक्ष ऋषि पाल प्रजापति नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, प्रशासनिक सदस्य दीपचंद प्रजापति, जिला सूचना प्रसारण मंत्री श्याम वर्मा,प्रशासनिक सदस्य ओमपाल सिंह, आदि उपस्थित रहे।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















