हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पास के गांव नवादा में स्थित प्राथमिक विधायल में ध्वजारोहण के बाद गांव में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। स्कूल की शिक्षिका डा.रेणू देवी ने संस्था प्रेरणा की अगुवाई में एक अनोखी पहल का शुभारंभ किया। जिसका उद्देश्य था गांव को नशा मुक्त बनाना है। नशा मुक्त गांव तो नशा मुक्त भारत लिखे संदेशों से युक्त गुब्बारे भी बच्चों को दिए गए। शिक्षिकाओं का मार्च गांव की जिस भी गली से निकला ग्रामीणों ने उनपर वर्षा का उनके मिशन का स्वागत किया। बेनर पर लिखा था नशा छोड़ो बोतल तोड़ो घर को जोड़ो। शिक्षकों के इस अभियान की सभी जगह प्रशंसा की जा रही है। ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, सचिव गजेंद्र सिंह, ग्रामीण भगत सिंह, राहुल व अनेक अभिभावकों ने शिक्षकों के कार्य की प्रशंसा की। प्राधाना अध्यापिका विशाखा, अंजु त्यागी,लक्ष्मी प्रजापति आदि ने सहयोग दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता ने शुभकामनाएं दी।























