एनएसएस की स्वयंसेविकाओं ने वृध्दाश्रम में बुजुर्गो का लिया आशीर्वाद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर साधना तोमर के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन गुरुवार को गांव दोयमी में स्थित वृद्धाश्रम में किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक भागीदारी के लिए तैयार करना है इस प्रयास में सभी स्वयंसेविकाओं के सामाजिक मूल्यों का विकास करने के लिए वृद्धाश्रम में सेवा कर अनुभव प्राप्त किया ।

सर्वप्रथम सभी स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया। वृद्धाश्रम परिसर की साफ सफाई की गई ।तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में स्थित बगीचे में औषधि पौधे लगाए। स्वयंसेविकाओं ने सभी वृद्धजनों से उनके जीवन के अनुभव जानें। वृद्धोंजनों ने उन्हें अपनी अनुभवों से जीवन का ज्ञान प्रदान किया। स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में मनोरंजन करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जयाभारती कोमल आदि छात्राओं ने राधा कृष्ण नृत्य प्रस्तुत किया कुमारी मनु ने भजन प्रस्तुत किया। चारु और रूबी ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से सभी का मनोरंजन किया। संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने वृद्धाश्रम में उल्लास का वातावरण पैदा कर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर साधना तोमर ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र वह फल वितरित किए। प्राचार्य ने सभी स्वयंसेविकाओं व कार्यक्रम अधिकारी को उनके इस सामाजिक कार्य के लिए शुभकामनाएं दी व उनके इस प्रयास की तारीफ की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इस तरह के प्रयास हमें आवश्यक रूप से करने चाहिए । सभी स्वयंसेविकाओं ने भी वस्त्र वितरण व फल वितरण में अपना सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने बुजुर्गों को हमारे समाज की धरोहर व अनुभवों का खजाना बताया।इस प्रयास में सहयोग करने के लिए प्राचार्य जी व सभी स्वयंसेविकाओं का आभार ज्ञापन किया ।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























