
नाले में गिरे गौवंश को जेसीबी की मदद से सुरक्षित निकाला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में मानवता की मिसाल देखने को मिली, जहां नाले में गिरे एक सांड को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ स्थित साईं मंदिर के पास का है। देर रात एक सांड बाजार क्षेत्र के पास बने नाले में गिर गया। सांड के नाले में गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पीआरबी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कराया।सांड को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई। काफी मशक्कत और मेहनत के बाद नाले में फंसे सांड को बाहर निकाल लिया गया।सांड के सुरक्षित बाहर आने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से एक बेजुबान जानवर की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और राहत कार्य में जुटे सभी लोगों की सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं का सराहनीय उदाहरण बताया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















