
अज्ञात वाहन की कार से भिड़ंत, कार सवार चोटिल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान कार में मौजूद लोगों को चोट आई है। गनीमत रही किसी प्रकार का बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार एक गाड़ी शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी जिसमें 62 वर्षीय सलीम रहमान खान निवासी शाहजहांपुर, उनके बेटे बख्तियार खान और पत्नी शीबा सवार थे। जैसे ही गाड़ी सिंभावली क्षेत्र में पहुंची तो गाड़ी के आगे चल रहे अज्ञात वाहन ने ब्रेक लगा दिए जिसके कारण एमजी हेक्टर गाड़ी अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। इसके बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























