अब 14 सितम्बर तक करा सकेंगे आधार कार्ड अपडेट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार ने आधार कार्ड को मुफ्त अपडेट करने की समय-सीमा तीन माह के लिए बढ़ा दी है। पहले यह समय- सीमा 14 जून, 2024 थी। अब संशोधित तारीख 14 सितंबर 2024 हो गई है। सरकार इस मोहलत को कई बार बढ़ा चुकी है।
आधार में निःशुल्क अपडेट की सेवा सिर्फ ऑनलाइन माध्यम पर ही मिलेगी। आधार केंद्र में जाकर आधार अपडेट करने पर आपको इस सेवा पर लगने वाला शुल्क चुकाना होगा।
अगर आप अपने घर का पता, फोन नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए अब 30 सितंबर तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इनमें मुफ्त में ऑनलाइन बदलाव किया जा सकता है। वहीं अगर आप इसी काम को करने के लिए आधार कॉमन सर्विस सेंटर जाते हैं तो आपको इसके लिए 50 रुपए खर्च करने होंगे। अगर आप आधार कार्ड में अपना फोटो, बायोमेट्रिक और आईरिस जैसी जानकारी को अपडेट कराना चाहते हैं तो इनके लिए आपको आधार सेंटर ही जाना होगा और शुल्क देना होगा।
यहां होती है आधार की जरूरतः बैंक में अकाउंट खुलवाने, सरकारी योजना का फायदा उठाने, सिम कार्ड खरीदने, घर खरीदने जैसे सभी पैसे से जुड़े कामों के लिए आधार जरूरी बन गया है। ऐसे में अगर समय समय पर आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया जाता है तो कई काम अटक सकते हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























