कुख्यात विनय त्यागी का ब्रजघाट में हुआ अंतिम संस्कार










कुख्यात विनय त्यागी का ब्रजघाट में हुआ अंतिम संस्कार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बीती रात कुख्यात अपराधी विनय त्यागी उर्फ टिंकू त्यागी का अंतिम संस्कार किया गया। अँधेरे और कोहरे के बीच टॉर्च आदि का सहारा लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।

बता दें कि ऋषिकेश एम्स में विनय त्यागी की मौत हो गई जो कि अपराध की राह पर चलकर सुपारी किलर बना। मृतक विनय त्यागी के खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज थे जो पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के कई जिलों में वर्षों से सक्रिय नेटवर्क चला रहा था। चार बहनों का इकलौता भाई विनय त्यागी गलत संगत में पड़ गया और वह अपराध के रास्ते पर चल पड़ा। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक धमकी देना, रंगदारी वसूलना, सुपारी लेकर हत्या करने जैसे कई मामले दर्ज थे।

बुधवार को रुड़की जेल से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते समय उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में विनय त्यागी पर जानलेवा हमला हुआ। फ्लाईओवर के पास जाम के दौरान बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने सरकारी वाहन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें विनीत को तीन गोलियां लगी। इस दौरान वाहन में मौजूद दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। विनीत को गंभीर हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर रात करीब 11:00 के आसपास ब्रजघाट में उसका अंतिम संस्कार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया।

#VinayTyagi

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!